Tuesday, March 10, 2020

होली मिलन समारोह काली मंदिर नामकुम रांची स्वर्णरेखा नदी

नामकुम रांची स्वर्णरेखा नदी श्मशान घाट के पास स्थित काली मंदिर में पूजा के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। पंडित मारुति नंदन मिश्रा पंडित जी ने भक्तों को होली के महत्व को समझाते हुए कहा कि रंग का मतलब जीवन में भी रंग भरने से है। उन्होंने कहा कि रंगों का प्रभाव हमारे जीवन में बहुत पड़ता है। अगर सही रंग का चुनाव हुआ तो सकारात्मक बदलाव होगा अन्यथा विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। रंग ही जीवन है और जीवन रंगीन होना चाहिए। लड़की सब जीवन के हर रंग को समझती है लड़कों से बेहतर। लड़के लड़कियों के समूह को अध्यात्मिक शिक्षा भी दी गई। युवक युवतियां जोड़ी बनाकर गीत संगीत पर नृत्य किये। मिश्रा पंडित जी ने सभी को आशीर्वाद दिया और सुखमय जीवन की कामना की।  छोटे-छोटे बच्चे 2 दिन पहले से ही होली मना रहे हैं, जबकि 10 Mar 2020 को अर्थात कल हर घर में होली मनाया जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र के साथ ही अध्यात्म ज्ञान की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अध्यात्म एक विज्ञान है और ज्योतिष एक गणित है। इस तरह विज्ञान और गणित दोनों ही सनातन धर्म के आधार हैं। रंगों का प्रयोग  विज्ञान का प्रयोग है, रंग उर्जा है, अलग-अलग स्तरों का। रंगों के अपने ऊर्जा स्तर होते हैं अर्थात अलग रंग अलग उर्जा। सभी रंगों की उर्जा एक नहीं होती है।