देव स्वामी केंद्र द्वारा कृषि प्रशिक्षण तकनीक से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान दूर-दूर तक ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर दिया गया इसमें गांव के लोग जो खेती से जुड़े हैं कृषि कार्य से जुड़े हैं। उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया इस प्रशिक्षण में यह बताया गया कि आजकल का समय तकनीक का समय है और तकनीकी उपलब्धता के द्वारा कृषि क्षेत्र में विकास किया जाता है। गांव गांव में चलने वाला यह अभियान कई रास्ते से कई क्षेत्रों से होकर गुजरते गया और किसान के द्वारा उपलब्ध कराए गए जगह क्षेत्र में सभी को प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षण के साथ-साथ किसान भाइयों से जानकारी भी साझा की गई। उन्होंने भी इस संस्था द्वारा किए गए कार्य का प्रोत्साहन किया और वह बात भी बताई जिसके द्वारा यह संस्था और आगे बढ़ कर किसानों की मदद कर सके। हम ऐसे किसान भाई और महिलाओं के आभारी हैं जिन्होंने हमें नई-नई जानकारियां दी जिसे जानकारी साझा करना कहते हैं।
हम हैं देव स्वामी केंद्र। Dev Swami Kendra