देव स्वामी केंद्र,. Dev Swami Kendra or Dev Putri Kendra India
Dev Putri means God's daughter
देव स्वामी केंद्र एक विकास संस्था है जिसके कई अंग हैं जैसे देव स्वामी अध्यात्म केंद्र,
देव स्वामी विज्ञान केंद्र, देव स्वामी कृषि केंद्र, देव स्वामी महिला विकास केंद्र, देव स्वामी तांत्रिक केंद्र, देव स्वामी एलियन केंद्र, इस तरह से देव स्वामी केंद्र के ग्रुप की कई संस्थाएं हैं जो पूरे भारत देश में काम करती हैं और सेवा प्रदान करती हैं।
देव स्वामी अध्यात्म केंद्र आध्यात्मिक विषय से संबंधित कार्य करती है। पूरे देश में फैले इसके सदस्य इस संस्था से लाभ उठाते हैं। मेडिटेशन चिंतन दर्शन ध्यान इससे जुड़ी हुई योग, शरीर स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़ी हुई कई बातें कई तरह के कार्य किए जाते हैं।
देव स्वामी विज्ञान केंद्र साइंस सेंटर विज्ञान से संबंधित उच्च शिक्षा प्रदान करती है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं और बड़े होकर विज्ञान के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उनके लिए इस केंद्र में विज्ञान की शिक्षा के लिए विशेष व्यवस्था है।
दुनिया के किसी भी क्षेत्र के विज्ञान की जानकारी को टक्कर देने की क्षमता इन बच्चों में है क्योंकि यहां विज्ञान से संबंधित ऐसी शिक्षा दी जाती है जो विश्व स्तर पर टक्कर दे सके। विज्ञान के साथ-साथ गणित विषय भी जुड़ा रहता है।
देव स्वामी गुरुकुल केंद्र एक ऐसी संस्था है जहां सभी विषयों की पढ़ाई की जाती है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए इन्हें उच्च स्तर की शिक्षा दी जाती है। यहां पढ़ाई पूरी करके बच्चे उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग देशों में जाते हैं। देव स्वामी गुरुकुल केंद्र बच्चों के चरित्र निर्माण एवं बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। खेल खेल में सीखने की व्यवस्था भी उचित मार्गदर्शन में किया जाता है। बच्चों को यह नहीं लगे कि पढ़ाई एक बोझ है बच्चे ऐसा महसूस करते हैं कि पढ़ाई तो एक खेल है और वह भी इतना आसान।
देव स्वामी कृषि केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को मदद पहुंचा कर काम करती है। देव स्वामी कृषि केंद्र ऐसे क्षेत्र में पहुंचकर काम करती है जहां पहुंचने का साधन नहीं है। अर्थात यह क्षेत्र सुदूर स्थित है जहां सूर्य की प्रकाश भी नहीं पहुंच पाती।
घने जंगल में, ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर, बर्फीले क्षेत्र में और बालू से भरे हुए रेगिस्तान मरुस्थल में भी देव स्वामी कृषि केंद्र सेवा प्रदान करती है। देव स्वामी केंद्र के ग्रुप की कई संस्थाएं भी इन क्षेत्रों में काम करती हैं और लोगों से जुड़ी हुई हैं।
देव स्वामी महिला केंद्र भारत के कई राज्यों में और क्षेत्रों में महिलाओं के विकास के लिए काम करती है महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना प्रशिक्षण उपलब्ध कराना आर्थिक सहायता पहुंचाना और इनके बच्चों को शिक्षा के लिए व्यवस्था करना जैसे काम करती है ।
स्कूल कॉलेज में पढ़ाई पूरी कर चुकी छात्राओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाते हैं। इन छोटी-छोटी बच्चियों को प्रशिक्षण देकर इन्हें नौकरी के लिए कंपनियों में व्यवस्था की जाती है।
इस तरह देव स्वामी केंद्र समाज को विकसित करने में अपना सहयोग प्रदान करती है।
हम हैं देव स्वामी केंद्र, we are " Dev Swami Kendra
अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें